वायरल

Drunk Monkey Viral Video: शराब के नशे में धुत बंदर ने की अजीबो-गरीब हरकत, मजेदार वीडियो देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर बंदरों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर शराब पीते दिखे रहे हैं. शराब के नशे में धुत बंदरों को अजीबो-गरीब हरकत करते देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. नशे में टल्ली बंदरों का यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

Drunk Monkey Viral Video: शराब के नशे में धुत बंदर ने की अजीबो-गरीब हरकत, मजेदार वीडियो देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
नशे में धुत बंदर का वायरल वीडियो (Photo Credits: Twitter)

Drunk Monkey Viral Video: शराब (Alcohol) पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है, इसलिए अक्सर लोगों से कहा जाता है कि शराब से दूरी बनाकर रखें. हालांकि बावजूद इसके अधिकांश लोग शराब पीने से बाज नहीं आते हैं. मौका चाहे पार्टी का हो या फिर दोस्तों से मुलाकात का, लोग शराब पीने के बहाने ढूंढते हैं, लेकिन क्या आपने इंसानों की तरह बंदरों (Monkeys) को शराब पीते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर बंदरों का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बंदर शराब (Monkey Drinks Alcohol) पीते दिखे रहे हैं. शराब के नशे में धुत बंदरों को अजीबो-गरीब हरकत करते देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. नशे में टल्ली बंदरों का यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 76.8K व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए गए हैं. एक यूजर ने लिखा है- दम मारो दम मुमेंट... मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये फ्री डिलीवरी योजना का साइड-इफेक्ट है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मोबाइल पर बंदरों ने पहली बार वीडियो देखकर दिया ऐसा रिएक्शन, देखकर आप भी कहेंगे वाह

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर शराब की बोतल में मुंह में लगाकर शराब पीता है. शराब पीने के बाद उसे नशा हो जाता है और नशे में टल्ली होने के बाद बंदर अजीबो-गरीब हरकत करने लगता है. शराब पीने के बाद नशा बंदर की आंखों में दिखने लगता है और वो धीरे-धीरे अपने होश खोने लगता है. नशे में टल्ली बंदर यहां-वहां देखता है और फिर पैर उठाकर हाथ के बल चलता हुआ दिखाई देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).