बंदर ने शख्स को उसका चश्मा लौटाने के बदले मांगी रिश्वत, घूसखोर जानवर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
एक बंदर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो शख्स का चश्मा छीनने के बाद उसे वापस लौटाने के बदले रिश्वत मांगने लगता है. इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन कहा है- स्मार्ट… एक हाथ दो, एक हाथ लो…
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो में कई ऐसे होते हैं, जिन्हे देखकर दिल खुश हो जाता है, जबकि कई वीडियो देखकर लोगों का सिर चकरा जाता है. अगर बात करें बंदरों (Monkeys) की तो आपने उनके कई वीडियो देखे होंगे और उन्हें लोगों से चीजें छीनते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी बंदर को रिश्वत (Bribe) लेते हुए देखा है? दरअसल, एक बंदर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो शख्स का चश्मा छीनने के बाद उसे वापस लौटाने के बदले रिश्वत मांगने लगता है. इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा (Rupin Sharma) ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन कहा है- स्मार्ट… एक हाथ दो, एक हाथ लो…
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 23.6K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 259 लोगों ने रीट्वीट और 2,053 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: होटल के बाहर इंसानों की तरह जब बर्तन धोने लगा बंदर, Viral Video देख चकरा जाएगा आपका सिर
देखें वीडियो-
Smart 🐒🐒🐒
Ek haath do,
Ek haath lo 😂😂😂😂🤣 pic.twitter.com/JHNnYUkDEw
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) October 28, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर एक शख्स का चश्मा चुरा लेता है, लेकिन जब शख्स उससे चश्मा मांगता है तो बंदर घूस मांगने लगता है. पिंजरे के ऊपर बैठा बंदर शख्स का चश्मा चुरा लेता है और शख्स को चश्मा वापस लौटाने से इनकार कर देता है. शख्स को अपना चश्मा वापस पाने के लिए रिश्वत के तौर पर रिश्वत देता है. आखिरकार रिश्वत लेने के बाद बंदर शख्स को उसका चश्मा वापस लौटा देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

