वायरल

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर धमकाया, फिर घुटने के बल बैठकर शख्स ने किया लड़की को प्रपोज, Viral Video देख हैरान हुए लोग

गाड़ी में सवार एक कपल को कुछ लोग बंदूक की नोक पर पहले धमकाते हैं, फिर महिला के साथ आए शख्स को घुटने के बल बैठने को मजबूर करते हैं और वो शख्स अपनी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करता है.

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर धमकाया, फिर घुटने के बल बैठकर शख्स ने किया लड़की को प्रपोज, Viral Video देख हैरान हुए लोग
शख्स ने लड़की को किया प्रपोज (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: अपनी पार्टनर (Partner) को शादी के लिए प्रपोज (Propose) करने के खातिर लोग काफी तैयारियां करते हैं. कुछ लोग अपने प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए बेहद खास प्लानिंग करते हैं, ताकि उनकी पार्टनर प्रभावित होकर शादी के लिए हां कर दे. प्रपोजल से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी देखने को मिले हैं. इसी कड़ी में इन दिनों एक हैरान करने वाला प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, गाड़ी में सवार एक कपल को कुछ लोग बंदूक की नोक पर पहले धमकाते हैं, फिर महिला के साथ आए शख्स को घुटने के बल बैठने को मजबूर करते हैं और वो शख्स अपनी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करता है. आखिर क्या है यह पूरा मामला आइए जानते हैं.

इस वीडियो को palzo_col नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- उसने लड़की को लगभग दिल का दौरा दे ही दिया था, ऐसा होता तो उसे बिना गर्लफ्रेंड के रहना पड़ता, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- हिंसा और असुरक्षा को इतना सामान्य बना देना कितना दुखद है. यह भी पढ़ें: Man Surprises Girlfriend: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर शख्स ने अनोखे अंदाज में गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pulzo (@pulzo_col)

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक में सवार दो लोग एक लाल कार को रोक कर उसमें सवार कपल को बंदूक की नोक पर बाहर निकालते हैं, फिर पीछे से दो और बाइक सवार इसमें शामिल हो जाते हैं. ये बदमाश बंदूक दिखाकर कपल को धमकाते हैं, फिर शख्स को घुटने के बल बैठाते हैं. इसके बाद शख्स अंगूठी निकालकर अपनी पार्टनर को प्रपोज करने लगता है. दरअसल, शख्स अपनी पार्टनर को सरप्राइज करने और उसे अनोखे अंदाज में प्रपोज करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर यह तरीका अपनाता है, लेकिन इससे लड़की घबरा जाती है और जब उसे सच पता चलता है तब वो राहत की सांस लेती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).