Mumbai Shocker: शिवाजी नगर में दिनदहाड़े नाबालिग ने तलवार से किया हमला, सामने आया घटना का भयावह VIDEO
Minor Assaults Man with Sword in Shivaji Nagar (Photo Credit .. Read more at: https://www.latestly.com/socially/india/news/mumbai-horror-minor-boy-brutally-attacks-and-kills-man-with-sword-in-shivaji-nagar-probe-launched-disturbing-video-surfaces-6186004.html

Mumbai Shocker: मुंबई के शिवाजी नगर से एक भयावह घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग ने एक शख्स पर तलवार से हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले के बाद पीड़ित खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि यह वारदात 8 अगस्त को घटित हुआ था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, हमलावर नाबलिग और पीड़ित दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे. हमले से कुछ दिन पहले उनके बीच हाथापाई हुई थी. घटना वाले दिन, नाबालिग द्वारा हमला करने से पहले पांच लोगों ने पीड़ित को रास्ते में रोक लिया था. इस घटना को कुछ राहगीरों ने अपनी आंखों से भी देखा था, जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांचवें की तलाश जारी है.

शिवाजी नगर में दिनदहाड़े नाबालिग ने तलवार से किया हमला

पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर:

मिलाप: 9990588768; अखिल भारतीय पुरुष हेल्पलाइन: 9911666498; पुरुष कल्याण ट्रस्ट: 8882498498; वास्तव फाउंडेशन: 8424026498.