वायरल

Viral Video: जंजीर में बंधे बाघ के साथ पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी, वीडियो में देखें कैसे खूंखार शिकारी ने लिया बदला

स्वभाव से शिकारी जंगली जानवर किसी के लिए भी घातक साबित हो सकते हैं और मौका पाते ही वो किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं. सोशल मीडिया पर जंजीर में बंधे टाइगर के साथ पंगा लेते एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है.

Viral Video: जंजीर में बंधे बाघ के साथ पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी, वीडियो में देखें कैसे खूंखार शिकारी ने लिया बदला
कुत्ते ने लिया टाइगर से पंगा (Photo Credits: X)

Viral Video: कुत्ते, बिल्ली जैसे कई जानवरों को जहां लोग अपने घरों में पालतू (Pet Animal) बनाकर रखते हैं तो वहीं कई ऐसे जानवर भी हैं, जिन्हें पालतू नहीं बनाया जा सकता है. शेर, बाघ, चीता और तेंदुआ जैसे जानवर को लोग पालतू बनाकर नहीं रख सकते हैं, क्योंकि इनकी गिनती जंगल के उन शिकारी जानवरों में होती है, जो पल भर में किसी का भी काम तमाम कर सकते हैं. हालांकि दुनिया में कुछ जगहों पर इन जंगली जानवरों (Wild Animals) को भी लोग पालतू बनाकर रखते हैं, लेकिन ये जंगली जानवर किसी के लिए भी घातक साबित हो सकते हैं और मौका पाते ही वो किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर जंजीर में बंधे टाइगर (Tiger) के साथ पंगा लेते एक कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है.

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को एक्स पर @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा है- क्या कुत्ता मर गया, जबकि दूसरे ने लिखा है- बाघ हर जगह बाघ ही होता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बाघ और कुत्ते में दिखा गजब का याराना, जिगरी दोस्त की तरह एक-दूसरे के साथ खेलते आए नजर

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ जंजीर से बंधा हुआ है और कुत्ता उसके सामने शेर बनने की कोशिश कर रहा है. कुत्ता बार-बार भौंकते हुए बाघ को डराने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते की इस हरकत से बाघ को गुस्सा आ जाता है और जंजीर में बंधे होने के बावजूद वो एक पल में कुत्ते की गर्दन दबोच लेता है. बाघ के चंगुल में फंसने के बाद कुत्ते की सारी हेकड़ी निकल जाती है और वो खुद को छुड़ाने के लिए छटपटाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).