मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बिकिनी वाली फोटो, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
हाल ही में मंदीरा बेदी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. इस तस्वीर में मंदिरा ने बिकिनी पहन रखी है
मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. 46 साल की उम्र में भी कभी यह अभिनेत्री साड़ी में पुश-अप्स मारती हुई दिखती हैं तो कभी इनको हेडस्टैंड करते हुए भी देखा जाता है पर अक्सर ऐसा देखा गया है कि मंदिरा को काफी ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. हाल ही में मंदीरा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. इस तस्वीर में मंदिरा ने बिकिनी पहन रखी है. जहां इस तस्वीर को देख मंदिरा के फैन्स ने उनकी फिटनेस की तारीफ की, वहीं कुछ लोग उनकी इस तस्वीर से काफी नाखुश दिखें और उन्होंने कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स करने शुरू कर दिए.
एक व्यक्ति ने उन्हें 'रेसलर आंटी' कह दिया और एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "ओल्ड अग्ली ग्रैनी." किसी ने लिखा, "आप एक मर्द की तरह दिख रही हैं". एक और व्यक्ति ने कमेंट करते हए कहा, "आपको एक्सपोज करने की जरूरत नहीं है."
आपको बता दें कि हाल ही मंदिरा ने एम टीवी के शो ट्रोल पुलिस में ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि, "मैं ज्यादातर इन ट्रोल्स को नजर अंदाज करने की कोशिश करती हूं पर कभी कभी इनको नजरअंदाज करना भी मुश्किल हो जाता है और इन कमेंट्स को पढ़ना काफी डिस्टर्बिंग होता है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2018 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

