वायरल

गाड़ी से गाय को ले जा रहा था शख्स, उसे छुड़ाने के लिए बैल ने किया दूर तक पीछा, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे इमोशनल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी गाय बेच दी, लेकिन उस गाय के लिए बैल की दीवानगी ऐसी थी कि वो गाड़ी के पीछे-पीछे भागने लगा, ताकि गाय को छुड़ा सके.

गाड़ी से गाय को ले जा रहा था शख्स, उसे छुड़ाने के लिए बैल ने किया दूर तक पीछा, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे इमोशनल
गाय को छुड़ाने के लिए गाड़ी के पीछे भागता बैल (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इंसानों की लव स्टोरी (Love Story) अक्सर लोगों को प्रभावित करती है, लेकिन क्या जानवरों और पशु-पक्षियों की लव स्टोरी भी होती है. अगर आप सोचते हैं कि जानवरों की लव स्टोरी नहीं होती है तो वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी धारणा पूरी तरह से बदल जाएगी. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी गाय (Cow) बेच दी, लेकिन उस गाय के लिए बैल (Bull) की दीवानगी ऐसी थी कि वो गाड़ी के पीछे-पीछे भागने लगा, ताकि गाय को छुड़ा सके. बैल काफी दूर तक गाय को छुड़ाने के लिए गाड़ी का पीछा करता है. भावुक करने वाले इस वीडियो को zindagi.gulzar.h नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है.

इस वीडियो को देखकर कई लोग भावुक हो गए और गाय को छुड़वाने की पहल करने लगे. लोगों के दबाव के आगे खरीददार गाय को छोड़ने पर मजबूर हो गया. अब इन दोनों को गौशाला में भेज दिया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अच्छा हुआ कि लोगों ने गाय-बैल की जाति नहीं पूछी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- काश लोग इंसानों के प्रेम को लेकर भी इतनी संवेदनशीलता दिखाते. यह भी पढ़ें: Viral Video: बैल के कान के पास जाकर बजा रहा था ढ़ोल, बैल ने सिखाया ऐसा सबक की जिंदगी भर रहेगा याद

गाय को छुड़ाने के लिए वाहन के पीछे भागने लगा बैल 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ी के पीछे एक बैल दौड़ रहा है. बैल को इस तरह से भागते देख लोग चौंक गए. लोगों को काफी देर तक यह समझ नहीं आया कि आखिर बैल वाहन के पीछे क्यों भाग रहा है. गाड़ी में एक गाय थी, जिसे डेयरी के मालिक ने किसी को बेच दिया था और नया खरीददार उसे अपने साथ लेकर जा रहा था. ऐसे में गाय को छुड़ाने के लिए बैल वाहन के पीछे दौड़ने लगा. बैल ने मालिक के सामने अपने अंदाज में गाय को छोड़ने के लिए गुहार भी लगाई, लेकिन गाड़ी वाले ने उसकी एक न सुनी. आखिरकार शख्स को गाय को छोड़ना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).