वायरल

पानी में मजे से सर्फिंग कर रहा था शख्स, अचानक एक बत्तख ने आकर बिगाड़ दिया सारा खेल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पानी में मजे से सर्फिंग कर रहा होता है, तभी अचानक से वहां पर एक बत्तख तेज रफ्तार में पहुंच जाती है और देखते ही देखते पल भर में उसका सारा खेल बिगाड़ देती है.

पानी में मजे से सर्फिंग कर रहा था शख्स, अचानक एक बत्तख ने आकर बिगाड़ दिया सारा खेल (Watch Viral Video)
बत्तख ने शख्स का बिगाड़ा खेल (Photo Credits: Instagram)

Duck Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कई विचित्र घटनाएं हमारी आंखों के सामने घटती हैं, जबकि कई चौंकाने वाली घटनाएं हमें वीडियोज के जरिए देखने को मिलती हैं. इंटरनेट पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है या फिर लोगों ने उसकी कल्पना नहीं की होती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पानी में मजे से सर्फिंग (Surfing) कर रहा होता है, तभी अचानक से वहां पर एक बत्तख (Duck) तेज रफ्तार में पहुंच जाती है और देखते ही देखते पल भर में उसका सारा खेल बिगाड़ देती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ranjeetraiderr15 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर अपने-अपने रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा ही होता है जब हम कभी किसी के घर बिना बताए चले जाते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- भाई कुछ भी कहो इसे बंदे को चोट बड़ी भयंकर लगी होगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने बच्चों के साथ पानी में तेज रफ्तार से तैरती दिखी मां बत्तख, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

सर्फिंग करने वाले शख्स का बत्तख ने बिगाड़ा सारा खेल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nature Is Metal (@natureismetal)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही मजे से पानी में सर्फिंग करता दिख रहा है. उसके स्टेप्स को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो एक प्रोफेशनल सर्फर है, लेकिन सर्फिंग के दौरान उसकी उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए एक बत्तख पीछे आ जाती है. बत्तख उसके पीछे तैरने लगती है और उसे देखकर शख्स को ऐसा लगता है कि वो उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, लेकिन बत्तख उसके सर्फिंग बोर्ड पर ऐसा हमला कर देती है कि बंदा अपने सर्फिंग बोर्ड के साथ पानी में बुरी तरह से गिर जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).