कीड़ों से भरे बर्गर को मजे से खाता दिखा शख्स, अजीबो-गरीब खाने के इस Viral Video ने उड़ाए लोगों के होश

वैसे तो मार्केट में खाने के कई विकल्प मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कीड़ों वाला बर्गर खाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर कीड़ों वाले बर्गर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स मजे से कीड़ों वाला बर्गर खा रहा है और इसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं.

कीड़ों वाला बर्गर (Photo Credits: Instagram)

Insects Burger Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर खाने से जुड़ी चीजों के वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का माथा चकरा जाता है. कई लोग आए दिन खाने वाली चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करके कुछ नया इजात करने की कोशिश करते हैं, जिनमें से कई चीजें लोगों को काफी पसंद आती हैं, जबकि कई चीजों को देखकर लोगों को उल्टी तक आने लगती है. वैसे तो मार्केट में खाने के कई विकल्प मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कीड़ों वाला बर्गर (Insects Burger) खाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर कीड़ों वाले बर्गर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स मजे से कीड़ों वाला बर्गर खा रहा है और इसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं.

इस वीडियो को eaters.cn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसे देखने के बाद कौन-कौन उल्टी कर रहा है? कृपया इसे लाइक करें. वहीं दूसरे ने लिखा है- मुझे नहीं पता कि जब मनुष्यों के पास खाने के लिए इतने सारे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं तो वे कीड़े और जानवर क्यों खाते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: डीजल में पराठे चल कर ग्राहकों को सर्व करता दिखा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

कीड़ों से भरे बर्गर को मजे से खाता शख्स

बता दें कि साल 2021 में यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा स्वीकृति के बाद वीडियो में नजर आ रहे इन पीले कीड़ों को अब पूरे और सूखे रूप में विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें करी भी शामिल है. ये मीलवर्म वास्तव में बीटल लार्वा हैं और यूरोप में पालतू जानवरों के भोजन में एक घटक के रूप में पहले से ही इस्तेमाल किए जाते हैं. आप देख सकते हैं किस तरह से एक शख्स बर्गर में कीड़ों को भरकर मजे से उसका सेवन करते हुए नजर आ रहा है.

Share Now

\