वायरल

Viral Video: कंधे पर विशालकाय अजगर को लटकाकर बाथरूम में नहाता दिखा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक विशालकाय और भारी-भरकम अजगर को अपनी पीठ पर लटकाकर बाथरूम में स्नान करता हुआ दिखाई दे रहा है.

Viral Video: कंधे पर विशालकाय अजगर को लटकाकर बाथरूम में नहाता दिखा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
अजगर के साथ नहाता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Python Viral Video: दुनिया में पाए जाने वाले जीवों की विभिन्न प्रजातियों में सांपों (Snakes) और अजगरों (Pythons) को बेहद खतरनाक माना जाता है. सांप जहां अपने जहर से किसी को भी पल भर में मौत के घाट उतार सकता है तो वहीं अजगर अपने विशालकाय शरीर से किसी को भी जकड़कर उसका काम तमाम कर सकता है. सांपों और अजगरों से वैसे तो लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग सांपों से दोस्ताना व्यवहार भी करते हैं, जबकि कई लोग उन्हें अपने पालतू जानवरों के तौर पर भी पालना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक विशालकाय और भारी-भरकम अजगर को अपनी पीठ पर लटकाकर बाथरूम में स्नान करता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- कितना मजबूत है भाई-एनाकोंडा बेहद भारी होते हैं. वहीं दूसरे ने लिखा है- यह वीडियो डरावना है, जबकि तीसरे ने लिखा है- यह पागल व्यक्ति कौन है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कई सारे सांपों के सामने शख्स ने रखे मांस के टुकड़े, उस पर एक साथ टूट पड़ा पूरा झुंड

अजगर के साथ बाथरुम में स्नान करता शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाथरूम में शॉवर से नहा रहा है, लेकिन वो एक विशालकाय अजगर को लटकाकर उसके साथ नहा रहा है और उसे भी रगड़-रगड़ कर स्नान करवा रहा है. वो बेखौफ होकर अजगर के साथ नहाता है और अजगर भी उसके साथ ऐसे पेश आता है, जैसे कि वो उसका दोस्त हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).