वायरल

ट्रैफिक जाम में फंसा तो कंधे पर बाइक उठाकर चलने लगा शख्स, लोगों ने कहा- ये रियल लाइफ का बाहुबली (Watch Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम के बीच फंस जाने पर एक शख्स बाइक को अपने कंधे पर उठाकर चलने लगता है, जिसे देख लोग शख्स को रियल लाइफ बाहुबली बता रहे हैं.

ट्रैफिक जाम में फंसा तो कंधे पर बाइक उठाकर चलने लगा शख्स, लोगों ने कहा- ये रियल लाइफ का बाहुबली (Watch Video)
कंधे पर बाइक उठाकर चलने लगा शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाने से नहीं चूकते हैं. फेमस होने के लिए लोग कुछ न कुछ अलग करने की फिराक में लगे रहते हैं, तब कहीं जाकर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिल पाती है. हालांकि कई बार इस चक्कर में लोगों के साथ खेल हो जाता है और वो मुसीबत में पड़ जाते हैं, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में ही इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने लगते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम (Traffic) के बीच फंस जाने पर एक शख्स बाइक (Bike) को अपने कंधे पर उठाकर चलने लगता है, जिसे देख लोग शख्स को रियल लाइफ बाहुबली बता रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर basit_ki_memes नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसे देखने के बाद मुझे फोर्स मूवी की याद आ गई, जिसमें जॉन अब्राहम बाइक को उठाते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये असली लाइफ का बाहुबली है भाई. यह भी पढ़ें: हीरोपंती दिखाना शख्स को पड़ा भारी, खतरनाक स्टंट के दौरान बिगड़ा संतुलन, Viral Video में देखें कैसे पड़ गए लेने के देने

कंधे पर बाइक उठाकर चलने लगा शख्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abdul Basit (@basit_ki_memes)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम की वजह से काफी परेशान हो जाता है, जिसके चलते वो अपनी बाइक को कंधे पर उठा लेता है और जाम के बीच चलना शुरु कर देता है. उस देखकर लोग हैरान हो जाते हैं, क्योंकि वो जिस तरह से बाइक को उठाकर चल रहा है, उसे देख ऐसा लगा कि जैसे उसने भारी भरकम बाइक नहीं बल्कि कोई हल्का फुल्का सामान अपने कंधे पर रखा हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).