Viral Video: खेत में घुसे खूंखार तेंदुए के साथ मजे से सेल्फी लेने लगा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने खेत में घुसे खूंखार तेंदुए के साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आ रहा है. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Leopard Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोगों पर मशहूर होने की कुछ ऐसी धुन सवार है कि लोग न तो समय देखते हैं और न ही कोई जगह, बस जब भी मौका मिलता है वो रील्स बनाने या फिर फोटो क्लिक करने में जुट जाते हैं. सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं और अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने खेत में घुसे खूंखार तेंदुए (Leopard) के साथ सेल्फी (Selfie) लेता हुआ नजर आ रहा है. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
हैरान करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- तेंदुआ भी सोच रहा होगा कि लगता है हमारा आतंक अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है. वहीं दूसरे ने लिखा है- अपने खेत में तो इंसान भी शेर होता है, जंगल में मिलना... यह भी पढ़ें: Viral Video: पालतू जानवर की तरह भीड़ के साथ चुपचाप जाता दिखा तेंदुए, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी खेत में खड़ा है और उसमें एक जानवर नजर आ रहा है. जब उसे गौर से देखते हैं तो पता चलता है कि वो एक खूंखार तेंदुआ है जो शख्स की खेत में दाखिल हो गया है. तेंदुआ आराम से शख्स के खेत में बैठा है और शख्स बिना डरे उसके साथ मजे से सेल्फी लेता हुआ दिखाई दे रहा है. हैरत की बात तो यह है कि शख्स को इस बात का जरा सा भी डर नहीं लग रहा है कि तेंदुआ उस पर हमला भी कर सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

