Viral Video: बुजुर्ग ने खुद से प्यार जताने का निकाला खास तरीका, आइने के सामने बिंदास अंदाज में किया जबरदस्त डांस
आप अकेले ही खुद से प्यार जता सकते हैं और खुश रहने का तरीका निकाल सकते हैं. खुद से प्यार जताने का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स आइने के सामने जमकर डांस करते दिख रहे हैं. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा.
Viral Video: खुशहाल जिंदगी जीने के लिए हमारा खुश (Happy) रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि खुश रहकर आप अपने जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का आसानी से सामना कर सकते हैं. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप किसी के साथ रहकर ही खुश रह सकते हैं, क्योंकि आप अकेले ही खुद से प्यार जता सकते हैं और खुश रहने का तरीका निकाल सकते हैं. खुद से प्यार जताने का एक खास वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स आइने के सामने जमकर डांस (Man Dances In front of Mirror) करते दिख रहे हैं. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा.
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जब आप सच्चाई से, गहराई से और पागलों की तरह खुद से प्यार करते हैं. इस वीडियो को अब तक 10.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 147 लोगों ने रीट्वीट किया है और 1,264 लाइक्स मिले हैं. यह भी पढ़ें: अपने 12वें जन्मदिन पर खुशी से झूम उठा राइनो, जबरदस्त अंदाज में बजाने लगा कीबोर्ड (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
When you are Truly, Deeply, Madly in #Love with Self.👇. 😅 pic.twitter.com/Bh6g5pA2P0
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) May 20, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स शीशे के सामने लुंगी पहनकर मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में भोली सूरत दिल के खोटे… गाना बज रहा है. शख्स आइने के सामने मस्त अंदाज में बेफिक्र होकर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहा है. उनका डांस मूव इतना जबरदस्त है कि यह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स बुजुर्ग के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

