वायरल

King Cobra Viral Video: सबसे जहरीले किंग कोबरा को स्नान कराता दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

एक सांप को नहलाने का पुराना वीडियो एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय किंग कोबरा को नहलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वन्यजीव कार्यकर्ता चांडलर न सिर्फ सांपो को नहला रहे हैं, बल्कि वो इन खतरनाक सांपों के बीच बेखौफ होकर रहते भी हैं.

King Cobra Viral Video: सबसे जहरीले किंग कोबरा को स्नान कराता दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
शख्स ने कराया किंग कोबरा को स्नान (Photo Credits: YouTube)

King Cobra Viral Video: भले ही सांप (Snake) जहरीले हो या नहीं, लेकिन इन्हें इंसानों के लिए घातक ही माना जाता है. तभी तो अधिकांश लोग सांपों (Snakes) से खौफ खाते हैं, लेकिन कई लोग सांपों से बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार रखते हैं, भले ही वो सांप कितने ही खतरनाक क्यों न हो. कई लोग जहां सांपों के साथ खिलवाड़ करते दिखते हैं तो कई लोग सांपों को पानी पिलाते या उन्हें नहलाते हुए भी  दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में एक सांप को नहलाने (Snake Bath) का पुराना वीडियो एक बार फिर से तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) को नहलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वन्यजीव कार्यकर्ता चांडलर न सिर्फ सांपो को नहला रहे हैं, बल्कि वो इन खतरनाक सांपों के बीच बेखौफ होकर रहते भी हैं.

यूट्यूब पर शेयर किए गए इस पुराने वीडियो में चांडलर दो खतरनाक और जहरीले सांपों को नहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और लोग इसे देखकर काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: विशालकाय किंग कोबरा को बार-बार छेड़ रहा था शख्स, गुस्साए नागराज ने किया ऐसा पलटवार कि…

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहले किंग कोबरा और फिर रैटलस्नेक को उनके बाड़े से निकालकर उन्हें नहलाता है. शख्स किंग कोबरा और रैटलस्नेक को पानी से भरे एक टब में डालकर तीस मिनट के लिए छोड़ देता है और फिर स्नान होने के बाद उन्हें टब से निकालकर वापस उन्हें अपने बाड़े में छोड़ देता है. हैरत की बात तो यह है कि इस दौरान शख्स को जरा सा भी डर नहीं लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).