आस्तीन के सांप! हाथ में लटका कर दर्जनों सांपों को बेचता दिखा शख्स, Viral Video ने उड़ाए लोगों के होश
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में दर्जनों सांप लेकर उन्हें मार्केट में बेचता हुआ दिखाई दे रहा है. सामान की तरह अपनी कलाई में कई सापों को लटकाकर उन्हें बेचते शख्स को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
Snakes Viral Video: मार्केट (Market) में अक्सर आपने फेरीवालों को कई तरह से सामान बेचते हुए देखा ही होगा और आपने कभी न कभी उनसे कोई सामान लिया भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को मार्केट में सांप (Snake) बेचते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक हैरान वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में दर्जनों सांप लेकर उन्हें मार्केट में बेचता हुआ दिखाई दे रहा है. सामान की तरह अपनी कलाई में कई सांपों को लटकाकर उन्हें बेचते शख्स को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. आप भी यकीनन इस वीडियो को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे. यह भी पढ़ें: Python Viral Video: गांव में विशालकाय अजगर को देख मचा हड़कंप, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को Fahad Khan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मेरे रिश्तेदार आपके पास कैसे गए, जबकि दूसरे ने लिखा है- मेरे पास हैं, मुझे नहीं चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी के बदायूं में खेत से निकला विशालकाय अजगर, बुजुर्ग व्यक्ति ने सांप के जबड़े को पकड़कर घसीटा और फिर...
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के किनारे खड़े होकर अपने हाथों में दर्जनों सांपों को लटकाकर जोर-जोर से चिल्लाकर उन्हें बेच रहा है. शख्स ने एक हाथ में सांपों को लटकाया है और दोनों हथेलियों में दो छोटे-छोटे सांप पकड़े हुए है. शख्स चिल्लाते हुए बोलता है- आ गए, आ गए आस्तीन के सांप आ गए, आ गए रिश्तेदार आ गए, जबकि उसके आस पास से गुजर रहे लोग शख्स को बड़ी ही हैरानी से देखते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

