वायरल

अजीब तरीके से चाऊमीन बनाता दिखा शख्स, Viral Video देख चाइनीज लवर्स का चकरा गया माथा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स अजीबो-गरीब तरीके से चाऊमीन बना रहा है, जिसे देखकर लोगों का माथा चकरा गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से शख्स पसीने से तर बदर होकर हाथों से चाऊमीन को बना रहा है.

अजीब तरीके से चाऊमीन बनाता दिखा शख्स, Viral Video देख चाइनीज लवर्स का चकरा गया माथा
अजीब तरीके से चाऊमीन बनाता शख्स (Photo Credits: X)

Viral Video: अधिकांश लोग चाइनीज खाना बेहद पसंद करते हैं और जैसे ही उनकी नजरों के सामने चाइनीज फूड्स आइटम दिखाई देते हैं, उनके मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी चाइनीज लवर (Chinese Lovers) हैं तो यह वीडियो आपके लिए है, जिसे देखने के बाद आप भी चाऊमीन खाने से पहले कई बार जरूर सोचना चाहेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में शख्स अजीबो-गरीब तरीके से चाऊमीन बना रहा है, जिसे देखकर लोगों का माथा चकरा गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से शख्स पसीने से तर बदर होकर हाथों से चाऊमीन को बना रहा है. चाऊमीन (Chowmein) बनाने का उसका अंदाज देख लोगों को चाऊमीन से घिन्न आ रही है.

इस वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- चाउमिन बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Blue Dosa Viral Video: फूड वेंडर ने बनाया नीले रंग का डोसा, वीडियो देख हैरान हुए लोग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहा वीडियो किसी समारोह का लग रहा है, जहां मेहमानों के लिए खाने में चाइनीज आइटम रखा गया है. एक शख्स मेहमानों के लिए चाऊमीन बनाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन चाऊमीन बनाने का उसका तरीका लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. शख्स अपने हाथों से चाऊमीन को बना रहा है, जिसे देख लोगों को घिन्न आ रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कोई बीकेएल ही होगा जो ये चाऊमीन खाएगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- यक... चाऊमीन बनाने का यह तरीका देख लोगों का माथा चकरा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).