वायरल

शख्स ने अपनी पालतू बिल्ली के लिए बनाई अनोखी सीढ़ी, Viral Video में देखें कैसे आसानी से पहुंच जाती है घर

सोशल मीडिया पर पालतू बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें देखा जा सकता है कि बिल्ली के मालिक ने उसके लिए इमारत के बाहर से अपने घर तक खास सीढ़ियों का इंतजाम किया है, ताकि बिल्ली आसानी से घर के अंदर पहुंच सके.

शख्स ने अपनी पालतू बिल्ली के लिए बनाई अनोखी सीढ़ी, Viral Video में देखें कैसे आसानी से पहुंच जाती है घर
बिल्ली के लिए शख्स ने बनाई सीढ़ी (Photo Credits: X)

Cat Viral Video: कई लोग जानवरों (Animals) से बेहद प्यार करते हैं, इसलिए वो अपने घरों में कुत्ते (Dog) और बिल्ली (Cat) जैसे जानवरों को अपना पालतू बनाकर रखते हैं. वो अपने पालतू जानवरों (Pet Animals) को बच्चों की तरह प्यार करते हैं और उनका ख्याल रखते हैं, बदले में उनके जानवर भी उनसे पूरी वफादारी निभाते हैं. कई लोग अपने जानवरों के रहने के लिए खास इंतजाम करते हैं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू बिल्ली (Pet Cat) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे है, जिसमें देखा जा सकता है कि बिल्ली के मालिक ने उसके लिए इमारत के बाहर से अपने घर तक खास सीढ़ियों का इंतजाम किया है, ताकि बिल्ली आसानी से घर में पहुंच सके.

इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @catshouldnt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक बिल्ली के मालिक ने अपनी बिल्ली के लिए सीढ़ियां बनवाई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 5.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: बिल्ली मौसी और पक्षी में दिखी गजब की दोस्ती, किस करके एक-दूसरे से जताया प्यार (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली इमारत की दीवार पर बनी सीढ़ियों पर चढ़ती है और फिर वो सबसे ऊंची वाली मंजिल पर बनी खिड़की तक पहुंचती है, जहां मौजूद खिड़की में उसके अंदर जाने के लिए रास्ता बनाया गया था, बिल्ली वहां से घर के अंदर दाखिल हो जाती है. शख्स ने जिस तरह से उसके लिए सीढ़ियां बनवाई हैं, उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो अपनी बिल्ली को बच्चे की तरह प्यार करता है, इसलिए उसका इतना ख्याल रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).