वायरल

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर शख्स ने बनाई कॉफी, Viral Video देख लोग बोले- ये कमाल का जुगाड़ है

सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हुए कॉफी बनाता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कहने पर मजबूर हो रहे हैं कि उन्होंने ऐसी गजब की कॉफी मशीन नहीं देखी है.

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर शख्स ने बनाई कॉफी, Viral Video देख लोग बोले- ये कमाल का जुगाड़ है
कुकर से शख्स ने बनाई कॉफी (Photo Credits: Instagram)

Pressure Cooker Coffee: सोशल मीडिया के इस दौर में जुगाड़ तकनीक से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्यचकित होते रहते हैं, क्योंकि कई लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ लगाते हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. चाहे समस्या कोई भी हो, लोग उसका जुगाड़ तकनीक की मदद से कोई न कोई हल निकाल ही लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर जुगाड़ से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) का इस्तेमाल करते हुए कॉफी (Coffee) बनाता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कहने पर मजबूर हो रहे हैं कि उन्होंने ऐसी गजब की कॉफी मशीन नहीं देखी है. इसके साथ ही इस अतरंगी कॉफी के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को india_food_hustle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अतरंगी कुकर वाली कॉफी, ब्रांडेड कॉफी से भी तगड़ी. इस वीडियो को न सिर्फ बार-बार देखा जा रहा है, बल्कि इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- हमारे देश में कितने तेजस्वी लोग रहते हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कोस्टा और स्टारबक्स ने इस वीडियो को देखने के बाद अपने सभी आउटलेट बंद कर दिए. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने का जबरदस्त देसी जुगाड़, शख्स ने पुरानी टीवी को बना दिया कूलर

प्रेशर कुकर से शख्स ने बनाई अतरंगी कॉफी

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स द्वारा किया गया यह एक्सपेरिमेंट लोगों को काफी हैरान कर रहा है. आप देख सकते हैं कि कुकर में कॉफी वाली मशीन फिट की गई है, जिससे पल भर में कॉफी बनकर तैयार हो जाती है. कॉफी को बनाने के लिए शख्स सबसे पहले जग में दूध, चीनी और कॉफी डालकर उसे स्टीम के लिए कुकर से निकले पाइप में लगा देता है. इसके बाद कुकर से निकली सीटी के जरिए कॉफी बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद चखने के बाद एक लड़का इसकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).