शख्स ने बोतल से बनाया आम तोड़ने का तगड़ा देसी जुगाड़, Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ
सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आम के सीजन में आम तोड़ने के लिए बोतल से तगड़ा जुगाड़ निकालता है और आराम से पेड़ से आम तोड़ता हुआ नजर आता है.
Desi Jugaad Viral Video: दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका कोई देसी जुगाड़ न मिल पाए. जी हां, जुगाड़ करने वाले बड़ी से बड़ी समस्या को हल करने का कोई न कोई तगड़ा समाधान निकाल ही लेते हैं और आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर भी देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आम (Mango) के सीजन में आम तोड़ने के लिए बोतल से तगड़ा जुगाड़ निकालता है और आराम से पेड़ से आम तोड़ता हुआ नजर आता है. इस जबरदस्त देसी जुगाड़ को देखकर यकीनन आप भी उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prameelafoodforever नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- टेक्नोलॉजिया, जूकि दूसरे ने लिखा है-सुपर आइडिया, जबकि एक अन्य ने लिखा है- अच्छा जुगाड़ है. यह भी पढ़ें: शख्स ने कमरे के अंदर बना दिया फिश एक्वेरियम, मछलियों को गर्मी से बचाने के लिए किया खास जुगाड़ (Watch Viral Video)
बोतल से आम तोड़ने का जबरदस्त देसी जुगाड़
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आम तोड़ने के लिए जबरदस्त जुगाड़ लगाता है. इसके लिए वो एक लंबे से डंडे में प्लास्टिक की खाली बोतल को बांध देता है. डंडे को उसने बोतल की मुंह की तरफ से फंसाकर बांधा है. उस बोतल में ऊपर एक चौकोर हिस्सा काटकर अलग करता है. इसके बाद वो डंडे को ऊपर की तरफ करता है और उस चौकोर कटे हुए हिस्से में आम को फंसाता है, फिर खींचकर उसे आसानी से तोड़ लेता है. यह जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

