ग्राहकों को अनोखे अंदाज में गोलगप्पे खिलाता है शख्स, Viral Video देख हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप
डॉली चायवाले के बाद अब सोशल मीडिया पर गोलगप्पे वाले भैया लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहे हैं. गोलगप्पे वाले भैया अनोखे अंदाज में ग्राहकों को पानीपुरी खिलाने की वजह से चर्चा में आ गए हैं. उनके अनोखे अंदाज को देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट होने को मजबूर हो जाएंगे.
Golgappe Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन अपने अनोखे अंदाज या अनोखी डिश (Unique Dish) के कारण कई फूड वेंडर्स सुर्खियां बटोरते रहते हैं. अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर डॉली चायवाला काफी ट्रेंड हुआ, जिसके बाद ऐसे फूड वेंडर्स (Food Vendors) की सोशल मीडिया पर मानों लंबी कतार सी लग गई है. डॉली चायवाले के बाद अब सोशल मीडिया पर गोलगप्पे वाले भैया (Golgappe Wale Bhaiya) लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहे हैं. गोलगप्पे वाले भैया अनोखे अंदाज में ग्राहकों को पानीपुरी (Panipuri) खिलाने की वजह से चर्चा में आ गए हैं. उनके अनोखे अंदाज को देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट होने को मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर themealcrackers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख लोग हंसने पर मजबूर हो रहे हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- ये महज दिखावा कर रहा है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- पानी पूरी खिला रहा है या बनाने का दिखावा कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: डीजल में पराठे चल कर ग्राहकों को सर्व करता दिखा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
गोलगप्पे वाले भैया का अनोखा स्टाइल
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे गोलगप्पे वाले का स्टॉल लगा है. शख्स बहुत ही अनोखे अंदाज में लोगों को पानीपुरी खिला रहा है. पानीपुरी बनाने से पहले वो उसे हवा में उछालता है, फिर कैच करता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद का है, जहां ये भैया मटका पानीपुरी खिलाते हैं. इस खास मटका पानीपुरी को खाने के लिए दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

