वायरल

प्यासे किंग कोबरा को बेखौफ होकर शख्स ने बोतल से पिलाया पानी, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स काले रंग के किंग कोबरा को बोतल से पानी पिला रहा है और नागराज गट-गट करके पानी पी रहे हैं.

प्यासे किंग कोबरा को बेखौफ होकर शख्स ने बोतल से पिलाया पानी, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
किंग कोबरा को पानी पिलाता शख्स (Photo Credits: X)

King Cobra Viral Video: किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को इस धरती के सबसे विषैले सांपों (Snakes) में से एक माना जाता है, जिसके जहर की एक बूंद भी इंसान की जान लेने के लिए काफी है, इसलिए लोग इस सांप (Snake) से खौफ खाते हैं. हालांकि कई लोग किंग कोबरा की वास्तविकता को जानते हुए भी उनसे दोस्तों की तरह पेश आते हैं. कई लोग जहां सांपों से सामना होने की कल्पना भी नहीं कर सकते तो वहीं कई लोग सांपों से बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स काले रंग के किंग कोबरा को बोतल से पानी पिला रहा है और नागराज गट-गट करके पानी पी रहे हैं.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अविश्वसनीय! शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: कुएं के अंदर पानी की सतह पर पड़े किंग कोबरा को शख्स ने नंगे हाथों से किया रेस्क्यू, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा सांप को प्यास लगी है और शख्स बोतल से उसे पानी पिला रहा है. नागराज बोतल से मुंह लगाकर गट-गट पानी पी रहे हैं, जबकि शख्स भी बेखौफ होकर उसे पानी पिला रहा है. शख्स जिस तरह से सांप को पानी पिला रहा है, उसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).