मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर पंगा लेना शख्स को पड़ा भारी, पानी के शिकारी ने सिखाया ऐसा सबक कि… (Watch Viral Video)
क्या आपने कभी किसी शख्स को जानबूझकर किसी मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालते हुए देखा है? आमतौर पर ऐसा नजारा तो न के बराबर ही देखने को मिलता है, लेकिन एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने वाले शख्स को पानी का यह जानवर ऐसा सबक सिखाता है कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) के मुंह में हाथ डालना खुद की मौत को दावत देने जैसा ही है, क्योंकि पानी का यह खूंखार शिकारी अपनी गिरफ्त में आए शिकार पर जरा सी भी रहम नहीं दिखाता है और पल भर में उसका काम तमाम कर देता है. जंगली जानवरों और मगरमच्छ (Wild Animals And Crocodile Fight) के बीच की जबरदस्त लड़ाई के कई वीडियो वैसे तो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को जानबूझकर किसी मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालते हुए देखा है? आमतौर पर ऐसा नजारा तो न के बराबर ही देखने को मिलता है, लेकिन एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने वाले शख्स को पानी का यह जानवर ऐसा सबक सिखाता है कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
करीब 28 सेकेंड के इस दिल दहला देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 65 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया और मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर स्टंट करने वाले शख्स के प्रति लोगों ने गुस्सा जाहिर किया. इस पर एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- मुझे किसी भी एंगल से ये बुद्धिमानी भरा काम नहीं लगा, वहीं अन्य यूजर ने लिखा है- एक तो मगरमच्छ, ऊपर से यह बेवकूफी भरा स्टंट. यह भी पढ़ें: कर्नाटक: कोगिलबन गांव में टहलता हुआ मिला मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मगरमच्छ के साथ स्टंट करके पंगा लेता दिख रहा है. इस स्टंट के दौरान शख्स मगरमच्छ के जबड़े में अपना हाथ डाल देता है. कुछ देर तक मगरमच्छ शख्स की हरकत को चुपचाप देखता रहता है और कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है, लेकिन फिर कुछ ही सेकेंड बाद पानी का यह खूंखार जानवर शख्स के हाथ को अपने जबड़े से जकड़ लेता है, लेकिन राहत की बात तो यह है कि शख्स जैसे-तैसे मगरमच्छ के जबड़े से अपने हाथ को बाहर निकाल लेता है. बहरहाल, मगरमच्छ के साथ स्टंट करने का जो सबक मिला है, यकीनन शख्स उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

