ठंडी हवा पाने के लिए शख्स ने लगाया धांसू जुगाड़, दूसरे कमरे में रखे कूलर के साथ किया ऐसा जिसे देख चकरा जाएगा दिमाग (Watch Viral Video)
गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें आजमाने से भी नहीं चूक रहे हैं. इसी कड़ी में देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख अच्छे-अच्छों का सिर चकरा गया है. दरअसल, दूसर कमरे में रखे कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए एक शख्स ने ऐसा धांसू जुगाड़ लगाया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
Desi Jugaad Viral Video: हमारे देश में जुगाड़ (Jugaad) करने वालों की कोई कमी नहीं है, क्योंकि देश में कई ऐसे लोग हैं जो किसी भी समस्या का कोई न कोई देसी हल निकाल ही लेते हैं. इन दिनों भीषण गर्मी (Heat) का प्रकोप देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है. लोग चिलचिलाती गर्मी और लू की थपेड़ों से बेहाल नजर आ रहे हैं. ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें आजमाने से भी नहीं चूक रहे हैं. इसी कड़ी में देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख अच्छे-अच्छों का सिर चकरा गया है. दरअसल, दूसरे कमरे में रखे कूलर (Cooler) से ठंडी हवा (Cool Air) पाने के लिए एक शख्स ने ऐसा धांसू जुगाड़ लगाया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाने वाले इस दिलचस्प वीडियो को sombir_nirankari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. मार्च महीने के आखिर में शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 883,367 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- सस्ता एसी, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- कहां से आते हैं ऐसे आइडियाज... यह भी पढ़ें: टीचर की तरकीब से बची छात्र की जान, बच्चे के गले में फंसे बोतल के ढक्कन को ऐसे निकाला (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गर्मी से परेशान होकर ठंडी हवा पाने के लिए अपने दिमागी टैलेंट का इस्तेमाल करता है. दरअसल, दूसरे कमरे में रखे कूलर से शख्स के कमरे तक हवा नहीं जा पा रही थी, ऐसे में उसने एक लंबे-चौड़े पॉलीथीन को कूलर में लगा दिया, ताकि उससे होकर हवा सीधे उसके कमरे तक पहुंच सके. शख्स द्वारा पॉलीथीन लगाने के बाद दूसरे कमरे में लगे कूलर से ठंडी हवा सीधे शख्स के कमरे तक पहुंचने लगी. इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि शख्स के पास गजब का टैलेंट है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

