पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए शख्स ने किया कमाल का जुगाड़, नल के पाइप बोतल लगाते हुए हुआ कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए शख्स नल की पाइप में प्लास्टिक की बोतल फिट कर लेता है, उसके बाद जो होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी उसकी तारीफ करना चाहेंगे.
Desi Jugaad Viral Video: देश ही नहीं बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अक्सर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनकी मदद से किसी मुश्किल से काम को आसान बनाया जाता है. कभी कोई गर्मी को मात देने के लिए धांसू जुगाड़ लगाता है तो कभी कोई किसी महंगे अत्याधुनिक चीजों का देसी पर्याय ढूंढ लेते हैं. खासकर, बेकार की चीजों का इस्तेमाल करके लोग कोई न कोई कमाल की चीज बना लेते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर देसी जुगाड़ का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी के प्रेशर (Water Pressure) को बढ़ाने के लिए शख्स नल की पाइप में प्लास्टिक की बोतल (Plastic Bottle) फिट कर लेता है, उसके बाद जो होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी उसकी तारीफ करना चाहेंगे.
इस वीडियो को एक्स पर @ViralXfun नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाईटेक स्मार्ट वॉटर टैंक. इस जुगाड़ को देख लोग शख्स से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये जादू है, फिजिक्स नहीं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो कमाल ही कर दिया. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: बोतल के ढक्कन का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा पहले, शख्स ने दिमाग लगाकर बना दिया दरवाजे का लॉक
देखें वीडियो-
Hightech smart water tank😊
— Wow Videos (@ViralXfun) October 17, 2023
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंडरग्राउंड में लगे पानी के नल से पानी का प्रेशर बहुत कम आ रहा है. ऐसे में पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए शख्स जबरदस्त जुगाड़ लगता है. शख्स प्लास्टिक की बोतल और कुछ टूल्स की मदद से पानी के प्रेशर को बढ़ाता है. शख्स जुगाड़ लगाकर नल के पाइप में प्लास्टिक की बोतल फिट कर देता है, जिसके बाद सच में पानी का प्रेशर काफी बढ़ जाता है और नल से तेज पानी आने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

