Viral Video: कंधे पर दो विशालकाय अजगरों को लादकर शख्स ने किया डांस, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर दो विशालकाय अजगरों को लादकर डांस करता नजर आ रहा है. शख्स जिस तरह से अजगरों को कंधे पर उठाकर डांस कर रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
Python Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होता रहता है. खासकर जानवरों और पशु-पक्षियों वाले वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर छाने के लिए कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश में बड़े से बड़ा खतरा तक मोल लेते हैं. ऐसे में कई बार उनके साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर दो विशालकाय अजगरों (Giant Python) को लादकर डांस करता नजर आ रहा है. शख्स जिस तरह से अजगरों को कंधे पर उठाकर डांस कर रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
इस वीडियो को world_of_snakes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. अजगर के साथ खिलवाड़ करते देख लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- लोग अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि एक अन्य शख्स ने लिखा है- एक न एक दिन तुम उसके शिकार बनोगे. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 44,350 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: King Cobra vs Mongoose: नेवलों के झुंड ने पूरी प्लानिंग के साथ किंग कोबरा को घेरा, फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने मुंह पर मास्क और सिर पर टोपी लगाए दिख रहा है. इसके साथ ही शख्स अपने कंधे पर दो विशालकाय अजगर को लादे हुए नजर आ रहा है और अजगरों को लिए-लिए वो जमकर डांस करने लगता है. शख्स जिस अंदाज में डांस कर रहा है, उसे देखने के बाद लोग इसे शख्स का पागलपन करार दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

