वायरल

Shocking: 50 साल पहले एलियंस ने किया था अपहरण, कोरोना और तीसरे विश्व युद्ध की दी थी चेतावनी, मछुआरे ने किया दावा

58 वर्षीय केल्विन पार्कर ने दावा किया कि 19 वर्षीय के रूप में उन्हें एलियंस द्वारा अपहरण कर लिया गया था, जिनके पास झींगा मछली जैसे पंजे थे. एलियंस ने उन्हें भविष्य के दर्शन दिखाए, जहां उन्होंने एक महामारी और तृतीय विश्व युद्ध का पूर्वाभास किया.

Shocking: 50 साल पहले एलियंस ने किया था अपहरण, कोरोना और तीसरे विश्व युद्ध की दी थी चेतावनी, मछुआरे ने किया दावा
सांकेतिक तस्वीर व केल्विन पार्कर (Photo Credit: Pixabay/Twitter)

Man Abducted By Aliens 50 Years Ago, 23 फरवरी: मिसिसिपी के एक मछुआरे केल्विन पार्कर (Calvin Parker) ने चौका देने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि आज से करीब 50 साल पहले, जब वह 19 साल का थे, तब एलियंस ने उनका अपहरण (Abducted By Aliens) कर लिया था. किडनैप करने के बाद एलियंस ने उन्हें कोरोना और तीसरे विश्व युद्ध (Covid Epidemic And Third World War) के बारे में चेतावनी दी थी. Video: क्या पाकिस्तान पर होगा एलियंस का हमला! आसमान में दिखा UFO, शख्स ने पेश किया सबूत

68 साल के केल्विन पार्कर के मुताबिक. वह एक मछुआरे हैं. साल 1973 में वह अपने दोस्त के साथ मिसिसिपी में एक नदी के किनारे मछली पकड़ रहा थे, इसी दौरान एक यूएफओ (UFO) उनके पास उतरा. केल्विन ने कहा कि उसमें एलिंयस थे, जो जानवरों की तरह दिख रहे थे. उनके झींगा मछली जैसे पंजे और गाजर जैसे नाक थे.

केल्विन पार्कर के अनुसार एलिंयस ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने पार्कर को  अतित, वर्तमान और भविष्य में घटने वाली भयानक घटनाओं को दिखाया. उन्हें प्लेग महामारी के तौर पर संदर्भित करते हुए चेतावनी दी गई थी कि ऐसी ही एक महामारी आ रही है. केल्विन ने कहा कि ‘कोविड महामारी भी प्लेग जैसा ही है. मानव जाति के बुरे व्यवहार की वजह से हमें यह सब देखना पड़ रहा है.

केल्विन ने कहा, ‘कोरोना महामारी लाखों लोगों को मार डालेगी. विश्व में भोजन की कमी होगी और लोग जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से लड़ेने लगेंगे. आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर होंगी. एक समय ऐसा आएगा, जब कोई भी भरोसे के लायक नहीं रहेगा. पार्कर ने कहा कि अपहरण के दौरान एलियंस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी संकेत दिए थे.  केल्विन ने एलियंस का जिक्र करते हुए कहा कि "तीसरे विश्व युद्ध के बाद भूमि जहरीली हो जाएगी, जिसकी वजह से कोई फसल नहीं होगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).