Maharashtra: नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटर को सवार मालिक के साथ ट्रैफिक पुलिस ने उठाया, नागपुर से वायरल हुआ वीडियो
मालिक संग स्कूटर को उठाया (Photo Credits: Twitter)

नागपुर: आमतौर पर नो पार्किंग जोन (No Parking Zone) में खड़ी गाड़ियों को उठाकर ले जाया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना माथा ही पकड़ लेंगे. दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में स्थित अंजुमन कॉम्पलेक्स के पास ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटर (Scooter) को उस पर सवार मालिक के साथ उठा लिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो जैसे हंगामा ही मच गया. वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. इस वीडियो को Chaudhary Parvez नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-