Maggi With Rooh Afza: स्ट्रीट वेंडर ने रूह अफज़ा में बनाई मैगी, वायरल वीडियो देख भड़के नेटीजंस
जब आपने सोचा कि लोग मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, तो एक स्ट्रीट फूड विक्रेता यहां आपको गलत साबित कर सकता है. इसकी जगह चॉकलेट मैगी तो कुछ भी नहीं है. क्योंकि इससे ज्यादा भयानक कुछ भी नहीं हो सकता है. इसे देखकर आपको घृणा आ जाएगी. फूड ब्लॉगर अर्जुन चौहान ने एक स्ट्रीट फूड वेंडर का रूह अफज़ा से मैगी बनाते हुए वीडियो शेयर किया है....
Maggi With Rooh Afza: जब आपने सोचा कि लोग मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, तो एक स्ट्रीट फूड विक्रेता यहां आपको गलत साबित कर सकता है. इसकी जगह चॉकलेट मैगी तो कुछ भी नहीं है. क्योंकि इससे ज्यादा भयानक कुछ भी नहीं हो सकता है. इसे देखकर आपको घृणा आ जाएगी. फूड ब्लॉगर अर्जुन चौहान ने एक स्ट्रीट फूड वेंडर का रूह अफज़ा से मैगी बनाते हुए वीडियो शेयर किया है. हां, आपने उसे सही पढ़ा है! अनुज ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया और यह वायरल हो गया है. क्लिप में एक शख्स रूह अफज़ा की बोतल को हिलाते हुए मैगी की प्लेट में मिलाते हुए दिख रहा है. अनुज फिर मैगी का स्वाद चखने जाता है और उसके हाव-भाव सब कुछ बयां कर देते हैं. यह भी पढ़ें: Jalebi Chaat: शख्स ने प्याज और दही के साथ बनाया जलेबी चाट, लोगों ने कहा- 'इनका हाथ बांध के कमरे में बंद करो', देखें रिएक्शन
क्लिप को 3.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और नेटिज़न्स से कई घृणित प्रतिक्रियाएं मिली हैं. जहां कुछ ने अपने पसंदीदा स्नैक को नष्ट करने के बारे में निराशा व्यक्त की, वहीं अन्य ने बताया कि अजीबोगरीब मनगढ़ंत व्यंजनों का स्वाद कितना भयानक होगा.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इससे पहले नवंबर में सो सौटे (So Saute) की फूड ब्लॉगर अंजलि ढींगरा (Anjali Dhingra) ने दूध और चॉकलेट सॉस का उपयोग करके मैगी बनाते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया था और इसे नेटिज़न्स से कई नाराज़ टिप्पणियां मिली थीं. खाद्यपदार्थो के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट के वीडियो देख कर नेटीजंस भड़क गए है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'बंद करो भाई,' हाथ जोड़ के दरख्वास्त करता हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

