वायरल

Maggi With Coca-Cola: गाजियाबाद के स्ट्रीट फूड विक्रेता ने कोका कोला में बनायी मैगी, इंटरनेट पर लोगों ने कहा-'जहर', देखें वीडियो

जब मैगी (Maggi) की बात आती है, तो स्वादिष्ट नूडल्स बनाने का हर किसी का अपना तरीका होता है. जहां कुछ लोग इसे ढेर सारी सब्जियों के साथ पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग इसे सूपी पसंद करते हैं. हालाँकि, हमने पिछले कुछ महीनों में स्नैक के साथ कई अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट्स भी देखे हैं....

Maggi With Coca-Cola: गाजियाबाद के स्ट्रीट फूड विक्रेता ने कोका कोला में बनायी मैगी, इंटरनेट पर लोगों ने कहा-'जहर', देखें वीडियो
कोका कोला मैगी (Photo Credits: Instagram)

Maggi With Coca-Cola: जब मैगी (Maggi) की बात आती है, तो स्वादिष्ट नूडल्स बनाने का हर किसी का अपना तरीका होता है. जहां कुछ लोग इसे ढेर सारी सब्जियों के साथ पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग इसे सूपी पसंद करते हैं. हालाँकि, हमने पिछले कुछ महीनों में स्नैक के साथ कई अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट्स भी देखे हैं. फैंटा मैगी से लेकर मैगी मिल्कशेक तक, डिश के साथ कुछ सुपर अजीब एक्सपेरिमेंट हुए हैं और ये लिस्ट यहीं समाप्त नहीं होती है. गाजियाबाद के एक स्ट्रीट फूड विक्रेता का कोका-कोला के साथ मैगी बनाने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. हम मजाक नहीं कर रहे हैं, ये सच है. यह भी पढ़ें: Fanta Maggi: गाजियाबाद के वेंडर ने फैंटा में बनायी मैगी, वायरल वीडियो देख नेटीजंस ने कहा,'दुनिया का अंत निकट है,' (Watch Video)

अब वायरल हो रही क्लिप को भुक्कड़ दिल्ली के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, अजीब पकवान बनाने के लिए, स्ट्रीट फूड विक्रेता ने एक पैन में कुछ तेल और सब्जियां डालीं. इसके बाद, उसने कुछ नमक और कुछ मसाले डाले और मिश्रण में कोका-कोला की एक छोटी बोतल खाली कर दी. फिर उन्होंने नूडल्स और मैगी मसाला डाला और डिश को और पकाने के लिए पैन को ढक दिया. पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, गाजियाबाद के सागर पिज्जा प्वाइंट पर कोका-कोला मैगी मिलती है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bhukkad_dilli_ke (@bhukkad_dilli_ke)

ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नेटिज़न्स इस अजीब एक्सपेरिमेंट से बिल्कुल निराश थे और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अरे भाई बस करो मैगी का सत्यनाश कर दिया, ”एक यूजर ने लिखा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "टोटल जहर". यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और वीडियो देखकर लोग भड़क गए हैं वहीं कुछ लोगों को ये एक्सपेरिमेंट पसंद आया है और वो इसे ट्राय करना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).