Pandokhar Sarkar Dham: पंडोखर बाबा के दरबार पहुंची Police, हत्या की गुत्थी सुलझाने की दी अर्जी, VIDEO वायरल होने के बाद ASI निलंबित

MP Police Sant Pandokhar Sarkar: मध्य प्रदेश में पुलिस  (Madhya Pradesh Police) को अब अपराधियों को ढूंढने के लिए बाबाओं का सहारा लेना पड़ रहा है. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बाबाओं के ज्ञान के भरोसे एक आदमी को गिरफ्तार भी कर लिया. 17 साल की युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने बाबा के पास पहुंची छतरपुर पुलिस ने बाबा के ज्ञान के आधार पर मृतक लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक ने इस मामले से जुड़े एएसआई ASI को निलंबित कर दिया.

बता दें कि यह घटना छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ओटापुरवा की है, यहां पर घर से लापता 17 वर्षीय लड़की की दो दिन बाद लाश कुएं में तैरती हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी. मृतक लड़की के परिजनों ने गांव के ही तीन लड़कों पर गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था.