देश

खाने में चिकन नहीं मिला तो पिता ने मचाया बवाल, गुस्से में आकर बेटे को दी ये खौफनाक सजा!

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. दरअसल, पिता द्वारा लाए गए चिकन को जब बेटे ने खा लिया तो गुस्से में आकर उसके पिता ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

खाने में चिकन नहीं मिला तो पिता ने मचाया बवाल, गुस्से में आकर बेटे को दी ये खौफनाक सजा!
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: pixabay )

धार: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है.. इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया. दरअसल, धार जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर टाण्डा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खरवाली में एक शख्स खाने के लिए अपने घर चिकन (Chicken) लेकर आया, लेकिन उसका बेटा (Son) पूरा चिकन खा गया. बेटे की इस हरकत से गुस्साए पिता (Father) ने बेटे को ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. बता दें कि दिल दहला देनेवाली यह घटना सोमवार की है.

दरअसल, पिता द्वारा लाए गए चिकन को जब बेटे ने खा लिया तो गुस्से में आकर उसके पिता ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बेटे की पत्नी ने भी यह नहीं सोचा था कि थोड़े से चिकन के लिए इतना बड़ा बवाल मच जाएगा और उसके पति को अपनी जान गंवानी पड़ जाएगी.

आरोपी पिता का नाम छोटू बघेल बताया जा रहा है जबकि मृतक बेटे का नाम हीरा सिंह बघेल है. चिकन के लिए बेटे को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी भूरीबाई ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बिक रहा था 10 रुपये में एक किलो चिकन, चुनाव आयोग ने मारा छापा

पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने उन्हें बताया कि उसका ससुर छोटू बघेल बाजार से चिकन लेकर आया था, जिसके बाद उसके बेटे हीरा सिंह ने चिकन बनाया और पिता को देने की बजाय खुद ही सारा चिकन खा गया. इस बात से पिता पर गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि उसने चाकू गोदकर अपने बेटे को मौत के घाट ही उतार दिया.

(भाषा इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).