Viral Video: महिला की पीठ पर सवार होकर छिपकली ने की पूरे शहर की सैर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
क्या आपने कभी किसी छिपकली को स्कूटी की सवारी करते देखा है और वो भी किसी महिला की पीठ पर सवार होकर? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर महिला की पीठ पर सवार होकर पूरे शहर की सैर करती एक छिपकली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Lizard Viral Video: आमतौर पर अधिकांश लोग छोटी सी छिपकली (Lizard) को देखकर डर जाते हैं. छिपकली को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं, जैसे अगर वो किसी के शरीर पर और कपड़ों पर गिर जाए तो इसका क्या मतलब हो सकता है वगैरह-वगैरह. कई बार लोगों के शरीर पर छिपकली गिर भी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी किसी छिपकली को स्कूटी की सवारी करते देखा है और वो भी किसी महिला की पीठ (Lizard on Woman's Back) पर सवार होकर? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर महिला की पीठ पर सवार होकर पूरे शहर की सैर करती एक छिपकली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो (Viral Video) को देखकर आपकी आंखें फंटी की फटी रह जाएंगी.
इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 343,800 से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने चुटकी भरे अंदाज में कमेंट कर लिखा है- ट्रिपल राइडिंग, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- आपने बताया उनको. यह भी पढ़ें: Viral Video: शरारती बच्चे ने हाथ में उठा ली छिपकली, उसके बाद घरवालों के साथ किया कुछ ऐसा..देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी के साथ स्कूटी पर बैठी हुई है. सूट पहनी इस महिला की पीठ पर एक छिपकली भी नजर आ रही है. छिपकली महिला की पीठ पर सवार होकर आराम से यहां वहां घूमते हुए पूरे शहर की सैर कर रही है. यहां हैरत की बात तो यह है कि महिला को इसका आभास भी नहीं हो रहा है, लेकिन पीछे से आ रहे एक कार सवार की नजर महिला की पीठ पर बैठी छिपकली पर पड़ जाती है और वो इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

