Lizard Found in Chole Bhature: चंडीगढ़ के सागर रत्न आउटलेट में छोले-भटूरे में मिली छिपकली, स्वास्थ्य विभाग ने लिया खाने का सैंपल
छोले-भटूरे में मिली छिपकली (Photo Credits: Twitter)

Lizard Found in Chole Bhature: चंडीगढ़ के एलांते मॉल (Elante Mall) के मशहूर सागर रत्न आउटलेट (Sagar Ratna outlet) में मंगलवार की रात छोले-भटूरे (Chole Bhature) की थाली में छिपकली मिली. ग्राहक ने तुरंत राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस को सूचना दी. छिपकली अर्ध-चेतन अवस्था में मिली थी. इस घटना की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया थ. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसी रात भोजन के नमूने एकत्र किए और इसे प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया.

देखें तस्वीर-

देखें वीडियो-