Baby Elephant: सूंड का उपयोग करने की कला सीखता दिखा नन्हा हाथी, देखें गजराज का क्यूट वीडियो
जंगल की दुनिया से नन्हे हाथी का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल करने की कला सीख रहा है.
Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोग वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं. प्रकृति और जानवरों से प्यार करने वाले लोग ऐसे किसी भी वीडियो को देखना बिल्कुल भी मिस नहीं करते हैं. यह सच है कि जंगल की दुनिया से सामने आने वाले कई वीडियो दिल दहला देने वाले होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिन बन जाता है. खासकर, जंगल में रहने वाले नन्हे जानवरों की अटखेलियों से जुड़े वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. इस बीच जंगल की दुनिया से नन्हे हाथी (Baby Elephant) का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हा हाथी अपनी सूंड (Trunk) का इस्तेमाल करने की कला सीख रहा है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन के जरिए बताया गया है कि हाथी का बच्चा अपनी सूंड का उपयोग करना सीख रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 16.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: टब को देखकर अटखेलियां करने लगा नन्हा हाथी, पानी में लोटपोट होकर लगा नहाने
देखें वीडियो-
Baby elephant learning to use her trunk pic.twitter.com/ASHupSAg2z
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) February 6, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी अपने झुंड के साथ नजर आ रहा है. ये नन्हा हाथी अपनी सूंड को घुमा-घुमाकर उसका इस्तेमाल करना सीख रहा है. इस दौरान हाथी जिस अंदाज में अपनी सूंड को यहां से वहां हिलाता है, उसकी क्यूटनेस देखते ही बनती है. नन्हे गजराज का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यकीनन यह वीडियो आपके चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

