जंगल में खड़ी गाड़ी में अचानक घुस गया खूंखार शेर, फिर जो हुआ... Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में खड़ी एक गाड़ी में शेर दाखिल हो जाता है. यहां इससे भी हैरत वाली बात तो यह है कि वहां मौजूद लोग शेर को देखकर जरा भी नहीं डरते हैं और शेर भी उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है.
Viral Video: जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखना जितना रोमांचक होता है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है. दरअसल, कई बार जंगल सफारी के दौरान जंगली जानवर गाड़ियों का पीछा करने लगते हैं और कई बार पर्यटकों पर हमला भी कर देते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में खड़ी एक गाड़ी में शेर (Lion) दाखिल हो जाता है. यहां इससे भी हैरत वाली बात तो यह है कि वहां मौजूद लोग शेर को देखकर जरा भी नहीं डरते हैं और शेर भी उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है. इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये वाकई में दिलचस्प वीडियो है, शेर के आगे सब ढेर है. दूसरे यूजर ने लिखा है- शेर अपना हक मांग रहा है. यह भी पढ़ें: जब कुत्ते को आया गुस्सा, डंडा लेकर पहुंचा लड़की के पास और कर दी उसकी पिटाई, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल सफारी के दौरान जंगल में खड़ी गाड़ी में अचानक शेर घुस जाता है, जिससे सफारी करने वाले लोग कुछ देर के लिए डर जाते हैं. जब शेर गाड़ी में घुसता है तो वहां एक महिला बैठी होती है, जो शेर को देखकर घबरा जाती है. इसके बाद महिला को बाहर निकाला जाता है और शेर को गाड़ी से बाहर करने की काफी कोशिश की जाती है. उसे निकालने के लिए ड्राइवर गाड़ी की सीट को हटाता हुआ दिखाई दे रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

