Viral Video: सेल्फी लेने के दौरान शेर ने कर दी शख्स की सॉलिड बेइज्जती, वायरल वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी
सोशल मीडिया पर एक चिड़ियाघर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में कैद शेर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन शेर सेल्फी देने के मूड में नजर नहीं आता है और वो ऐसी हरकत कर देता है कि शख्स की सॉलिड बेइज्जती हो जाती है.
Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं. अगर वो किसी चिड़ियाघर (Zoo) में जानवरों को करीब से देखने के लिए पहुंचते हैं तो उनके साथ सेल्फी लेने की पूरी कोशिश करते हैं, ताकि वो यादगार तस्वीर के तौर पर उसे संजोकर रख सकें. सेल्फी लेने का क्रेज लोगों में इस कदर बढ़ चुका है कि वो हर जगह पर सेल्फी (Selfie) लेने में जुट जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चिड़ियाघर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में कैद शेर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन शेर सेल्फी देने के मूड में नजर नहीं आता है और वो ऐसी हरकत कर देता है कि शख्स की सॉलिड बेइज्जती हो जाती है.
वीडियो को जिंदगी गुलजार है नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अब तो शेर भी सेल्फी वालों से परेशान हो गए हैं. 367.9k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: इमारत में अनोखे अंदाज में सीढ़ी पर ऊपर की तरफ जाता दिखा विशालकाय अजगर, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
अब तो शेर भी selfie वालों से परेशान है 😁🤭😁🤣🦁 pic.twitter.com/jd6rZWbhAR
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 2, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिड़ियाघर में अपने दौरे के दौरान कुछ पर्यटक शेर के बाड़े के बाहर खड़े होकर उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. लोग शेर के करीब आने का इंतजार करते हैं, ताकि उसके साथ एक शानदार सेल्फी ली जा सके. ऐसे में शेर सबके नजदीक आता भी है, लेकिन फिर पलट कर उनकी तरफ पेशाब कर देता है. जंगल का राजा अपनी इस हरकत से लोगों का मूड किरकिरा करके वहां से चल देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

