वायरल

नहाने के लिए पानी में जाने से डर रहे थे नन्हे शेर, मां शेरनी ने दिया नहर में धक्का फिर… (Watch Viral Video)

एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो नन्हे शेर पानी में उतरने से डर रहे थे, तभी मां शेरनी आती है और अपने बच्चे को नहाने के लिए नहर में ढकेल देती है.इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- सभी माताओं की सार्वभौमिक समस्या... बच्चों को नहाने के लिए पानी में ढकेला.

नहाने के लिए पानी में जाने से डर रहे थे नन्हे शेर, मां शेरनी ने दिया नहर में धक्का फिर… (Watch Viral Video)
शेरनी ने शावक को दिया नहर में धक्का (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: एक मां अपने बच्चे की परवरिश के दौरान उसे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए बचपन से ही तैयार करती है. मां चाहे इंसान की हो या फिर किसी जानवर की, उसकी ममता कभी भी अपने बच्चों के लिए कम नहीं होती है, लेकिन बच्चों को चुनौतियों के लिए तैयार करने की खातिर कई बार मांओं को सख्त भी होना पड़ता है. वैसे तो आपने इसका उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे और इसी कड़ी में एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो नन्हे शेर (Lion Cubs) पानी में उतरने से डर रहे थे, तभी मां शेरनी (Lioness) आती है और अपने बच्चे को नहाने (Bathing) के लिए नहर (Canal) में ढकेल देती है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- सभी माताओं की सार्वभौमिक समस्या... बच्चों को नहाने के लिए पानी में ढकेला. 24 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 18.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 283 लोगों ने रीट्वीट और 2,365 लोगों ने लाइक किया है. इतना ही नहीं इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: शेरनी पर आया दिल तो उसके लिए आपस में ही भिड़ गए दो शेर, लड़ाई का दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

करीब 17 सेकेंड के इस वीडियो में एक शेरनी और उसके दो नन्हे बच्चे दिखाई दे रहे हैं. ये दोनों नन्हे शेर नहर में पानी पी रहे हैं, तभी शेरनी उनके पास पहुंचती है और उन्हें प्यार से सहलाने लगती है. हालांकि इस दौरान पानी में गिरने के डर से एक नन्हा शेर वहां से चला जाता है, जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे बच्चे को शेरनी अपने मुंह से पकड़ती है और नहर में धक्का दे देती है. नन्हा शेर पानी में गिर जाता है, लेकिन वह तुरंत घबराकर पानी से बाहर आ जाता है और नहर से दूर चला जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).