वायरल

Viral Video: जिगरी दोस्तों की तरह एक-दूसरे को कसकर गले लगाती दिखीं मॉनिटर लिजर्ड, वीडियो देख लोग हुए हैरान

दो मॉनिटर लिजर्ड का मन मोह लेने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो मॉनिटर छिपकली जिगरी दोस्तों की तरह एक-दूसरे से गले मिलती नजर आ रही हैं. इस अद्भुत वीडियो को बार-बार देख जा रहा है.

Viral Video: जिगरी दोस्तों की तरह एक-दूसरे को कसकर गले लगाती दिखीं मॉनिटर लिजर्ड, वीडियो देख लोग हुए हैरान
मॉनिटर लिजर्ड (Photo Credits: Twitter)

Monitor Lizard Viral Video: जब भी दो जिगरी दोस्त (Best Friend) काफी समय बाद एक-दूसरे से मिलते हैं तो कसकर गले मिलते हैं. ऐसा आमतौर पर अक्सर देखने को मिल जाता है, जब दोस्त खुशी-खुशी एक-दूसरे को गले (Hug) लगाकर अपना प्यार जाहिर करते हैं. हालांकि इस तरह का बिहेवियर इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी देखा जाता है, लेकिन जानवरों (Animals) से जुड़े ऐसे नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में दो मॉनिटर लिजर्ड (Monitor Lizard) का मन मोह लेने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो मॉनिटर छिपकली जिगरी दोस्तों की तरह एक-दूसरे से गले मिलती नजर आ रही हैं. इस अद्भुत वीडियो को बार-बार देख जा रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया है कि यह नजारा आईआईएम कोलकाता में देखा गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 187.3K व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Monitor Lizard Viral Video: जब आपस में भिड़ गई दो छिपकलियां, पहलवानों की तरह एक-दूसरे को पटखनी देती आईं नजर

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दो मॉनिटर लिजर्ड एक-दूसरे के सामने आती हैं तो दोनों कसकर गले लगती हैं. दोनों को गले मिलते देख ऐसा लगता है जैसे कि सालों बाद बिछड़े हुए दो दोस्त मिले हैं. इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि दोनों मॉनिटर लिजर्ड दोस्त हैं और लंबे समय बाद मिलने पर एक-दूसरे को गले लगा रही हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे एक अनोखा संयोग बताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).