वायरल

King Cobra Viral Video: जब दो किंग कोबरा का हुआ आमना-सामना, दोनों के बीच शुरु हुई जबरदस्त लड़ाई और फिर...

किंग कोबरा की लड़ाई का एक पुराना वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में दो किंग कोबरा सांपों का जब आमना-सामना होता है, तो देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है. दोनों के बीच का यह घमासान काफी देर तक चलता है.

King Cobra Viral Video: जब दो किंग कोबरा का हुआ आमना-सामना, दोनों के बीच शुरु हुई जबरदस्त लड़ाई और फिर...
आपस में भिड़े दो किंग कोबरा (Photo Credits: YouTube)

King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ (Wildlife) से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और वाइल्डलाइफ लवर्स जानवरों की विशेषता वाले वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. वन्यजीवों में सांपों (Snakes) के वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से आकर्षित करते हैं. इसी कड़ी में किंग कोबरा (King Cobra) की लड़ाई का एक पुराना वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में दो किंग कोबरा सांपों (King Cobra Snakes) का जब आमना-सामना होता है, तो देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है. दोनों के बीच का यह घमासान काफी देर तक चलता है और आखिर में इस लड़ाई का क्या अंजाम होता है, इसके लिए आपको यह वीडियो आखिर तक देखना होगा.

दो किंग कोबरा की लड़ाई के इस वीडियो को यूट्यूब पर Smithsonian Channel द्वारा शेयर किया गया है. वैसे तो इसे पिछले साल शेयर किया गया था, जो एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को अब तक 191,945 व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने बर्फ से बनाया विशाल एनाकोंडा, वीडियो देख असली नकली सांप में नहीं कर पाएंगे फर्क

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में दो किंग कोबरा अचानक एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं. जब दोनों का आमना-सामना होता है तो दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु हो जाती है. दोनों के बीच यह लड़ाई काफी देर तक चलती है. दरअसल, किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है, जो अगर किसी को काट ले तो पलभर में उसकी मौत हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).