वायरल

King Cobra and Mongoose Fight: किंग कोबरा और नेवले के बीच हुई खतरनाक लड़ाई, देखें कौन हारा और कौन जीता

किंग कोबरा सांप बहुत जहरीले और शक्तिशाली होते हैं, इनकी एक बूंद जहर से कई लोगो की मौत हो सकती है. किंग कोबरा छोटे मोटे सांपों और कीड़े मौकौड़े को मारकर खाते हैं. किंग कोबरा किसी से नहीं डरते हैं, लेकिन एक जानवर हैं, जिससे किंग कोबरा दूम दबाकर भाग जाते हैं....

King Cobra and Mongoose Fight: किंग कोबरा और नेवले के बीच हुई खतरनाक लड़ाई, देखें कौन हारा और कौन जीता
किंग कोबरा और नेवले के बीच लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

King Cobra and Mongoose Fight: किंग कोबरा (King Cobra) सांप बहुत जहरीले और शक्तिशाली होते हैं, इनकी एक बूंद जहर से कई लोगो की मौत हो सकती है. किंग कोबरा छोटे मोटे सांपों और कीड़े मौकौड़े को मारकर खाते हैं. किंग कोबरा किसी से नहीं डरते हैं, लेकिन एक जानवर हैं, जिससे किंग कोबरा दूम दबाकर भाग जाते हैं. किंग कोबरा और नेवले (Mongoose) एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं हैं, इनके झगड़े का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में किंग कोबरा और नेवले के बीच जानलेवा लड़ाई हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा और नेवला दोनों बहुत गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे पर हमला बोल देते हैं. यह भी पढ़ें: जब किंग कोबरा और नेवले की बीच छिड़ी खूनी जंग, Viral Video में देखें अपनी जान बचाने के लिए नागराज को करनी पड़ी कितनी मशक्कत

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप नवेले पर हमला तो करता है, लेकिन वो सफल नहीं हो पाता है. उसे समझ आ जाता है कि वो अपने दुश्मन से जीत नहीं पाएगा, इसलिए वो दम दबाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तेज तर्रार नेवला तुरंत सांप की पूंछ पर हमला कर देता है. सांप बार बार भागने की कोशिश करता है लेकिन नेवला लगातार किंग की पूंछ पर काटता है और वार करता है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Sharma (@helicopter_yatra_)

इन्स्टाग्राम पर इस वीडियो को helicopter_yatra_ नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. 4 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 11 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).