पानी में डूब रहे थे बच्चे, मां चुहिया ने ऐसे बचाई उनकी जान, Viral Video देख भावुक हो जाएंगे आप
इंटरनेट पर एक चुहिया का पुराना वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चुहिया अपने बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के लिए जद्दोजहद करती दिखाई देती है. यह वीडियो न सिर्फ लोगों को भावुक कर रहा है, बल्कि यह लोगों के सामने मां की ममता का जबरदस्त उदाहरण भी पेश कर रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आए दिन जानवरों (Animals) के क्यूट और मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इन वीडियो में कई हमें भावुक कर देते हैं, जबकि कई वीडियो हमारे दिल को छू जाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक चुहिया (Rat) का पुराना वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चुहिया अपने बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के लिए जद्दोजहद करती दिखाई देती है. यह वीडियो न सिर्फ लोगों को भावुक कर रहा है, बल्कि यह लोगों के सामने मां की ममता का जबरदस्त उदाहरण भी पेश कर रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
दरअसल, यह वीडियो साल 2020 में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, लेकिन रेडिट पर शेयर किए जाने के बाद से यह एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. इस देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा है- दिल जीतने वाला, मैं प्रभावित हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- चूहे वास्तव में बहुत स्मार्ट और भावनात्मक छोटे जानवर हैं. यह भी पढ़ें: Rat Wins Animal Hero Award: चूहे को किया गया गोल्ड मेडल से सम्मानित, कंबोडिया में Landmines का पता लगाने के लिए मिला यह पुरस्कार
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां चुहिया बारिश के पानी से भरे बिल में फंसे अपने नन्हे बच्चों को बचाने के लिए दौड़ती है. वह अपने बच्चों को एक-एक कर पानी में डूबने से बचाती है और उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ती हुई दिखाई देती है. चुहिया बार-बार पानी से भरे गड्ढे में जाती है और अपने बच्चे को बाहर निकल कर उसकी जान बचाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

