पति के पासपोर्ट को पत्नी ने बना दी फोन डायरेक्टरी, लिख दिया राशन का भी हिसाब
आजकल पासपोर्ट बनाना बहुत ही मुश्किल काम है. पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर काटकर लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं. इसलिए लोग अपने पासपोर्ट को बहुत संभालकर रखते हैं. लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अपनी चीजों को लेकर बहुत लापरवाह हो जाते हैं...
आजकल पासपोर्ट बनाना बहुत ही मुश्किल काम है. पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर काटकर लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं. इसलिए लोग अपने पासपोर्ट को बहुत संभालकर रखते हैं. लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अपनी चीजों को लेकर बहुत लापरवाह हो जाते हैं. पासपोर्ट यहां वहां पड़े रहने के कारण या तो बच्चे उसे अपनी बुक बना लेते हैं या फिर खिलौना. केरल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हों जाएंगे. एक माहिला को पासपोर्ट की एहमियत समझ में नहीं आई और उसने अपने पति के पासपोर्ट को चोपड़ी समझकर उस पर अपने सारे रिश्तेदारों के फोन नम्बर लिख डाले और राशन का हिसाब भी कर डाला.
महिला ने अपने पति के पासपोर्ट को फोन डायरेक्टरी बना दिया. फोन डायरेक्टरी बने इस पासपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं. लोगों को ये बात हजम नहीं हो पा रही है कि कोई पासपोर्ट पर फोन नंबर और राशन का हिसाब कैसे कर सकता है?
वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि महिला ने जिस पासपोर्ट पर रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखे हैं वो पुराना है और किसी काम का नहीं है. इसलिए उसने पति के पासपोर्ट पर रिश्तेदारों के फोन नंबर और राशन का हिसाब लिख दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

