Jugaad Video: शख्स ने स्कूटी में जुगाड़ कर बना दी फॅमिली वाहन, एक साथ बैठता है पूरा परिवार, देखें वीडियो
स्कूटर के साथ किया जुगाड़ (Photo Credits: Twitter)

कभी कभी लोग जुगाड़ से ऐसी चीज इजात कर जाते हैं कि उसे देखकर लोगों को विश्वास नहीं होता. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने स्कूटी में स्कूटर की एक्स्ट्रा सीट जोड़ रखी है. वीडियो में शख्स के बच्चे और पत्नी बड़ी ही अच्छी तरह से स्कूटर पर बैठते दिखाई दे रहे हैं. इस पर एक और शख्स के बैठने की भी जगह बच जाती है. शख्स के इस जुगाड़ को देखकर सभी हैरान हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @adilnargolwala नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- आवश्यकता सभी आविष्कारों की जननी.

देखें वीडियो: