Fact Check: 21 हजार रुपये के निवेश पर सरकार दे रही 15 लाख? सरकारी योजना के नाम पर ठगों ने फैलाया नया जाल; PIB से जानें सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति 21,000 रुपये का निवेश करता है, तो उसे एक महीने में 15 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है.

Fact Check

Fact Check: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति 21,000 रुपये का निवेश करता है, तो उसे एक महीने में 15 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है. इन वीडियो में देश की बड़ी हस्तियों जैसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और RBI गवर्नर को इस स्कीम का समर्थन करते हुए दिखाया गया है. एक वायरल वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह कहते हुए दिखाया गया है, "सिर्फ 21,000 रुपये का निवेश कर आप हफ्ते में 2.5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. यह फॉरेक्स या क्रिप्टोकरेंसी नहीं है, बल्कि एक विश्वसनीय कंपनी द्वारा संचालित ऑटोमैटेड ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी है."

Fact Check: सावधान! 'ब्लड ऑन कॉल' 104 हेल्पलाइन है फर्जी, सरकारी योजना के नाम पर फैलाया जा रहा झूठ.

दूसरे वायरल पोस्ट में एक अखबार की हेडलाइन दिखाई गई है, "21,350 रुपये आज लगाइए. एक महीने में 15,00,000 रुपये पाइए. भारत कर रहा है ये काम." इसके साथ पीएम मोदी की फोटो भी लगाई गई है, जिससे भ्रम हो रहा है कि ये योजना सरकार की है.

फर्जी स्कीम से रहें सावधान

हकीकत क्या है? PIB फैक्ट चेक ने किया खुलासा

PIB (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) फैक्ट चेक ने इन सभी दावों को पूरी तरह फर्जी करार दिया है. इन वीडियो को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से डिजिटल रूप से एडिट किया गया है. पुराने भाषणों के क्लिप्स को जोड़कर और आवाज बदलकर ऐसा आभास दिया गया कि मानो ये अधिकारी इस योजना का प्रचार कर रहे हों.

PIB ने स्पष्ट किया है कि, सरकार ने ऐसी कोई स्कीम लॉन्च नहीं की है. ना ही वित्त मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, RBI या कोई अन्य सरकारी संस्था इस योजना से जुड़ी है. ये सब ठगी और फ्रॉड के तहत आता है.

क्या करें?

ऐसे वादों से बचिए, अपने पैसे और डाटा को सुरक्षित रखिए, और सच को पहचानिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Thrissur Blast: केरल में पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

PM Narendra Modi Is a Terrorist’: मल्लिकार्जुन खड़गे के 'आतंकवादी' वाले बयान पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई; बीजेपी ने की माफी की मांग

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारत-दक्षिण कोरिया शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्योंग के बीच हुई वार्ता; चिप्स से लेकर जहाज तक 'फ्यूचरिस्टिक पार्टनरशिप' पर मुहर (Watch Video)