दांत है या कटर मशीन? मछली ने पलक झपकते ही काट दिया मेटल का कैन, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
एक ऐसी मछली का वीडियो वायरल हो रहा है, जो पलक झपकते ही मेटल के कैन को अपने दांतों से काटने में माहिर है. उसके इस करतब को देखकर आप भी यही कहेंगे कि इस मछली के दांत हैं या फिर एक कटर मशीन? मेटल के कैन को दांतों से काटती इस मछली को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
Fish Viral Video: पानी में रहने वाली मछलियों की दुनिया भर में कई प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां सामान्य से इतनी अलग होती हैं कि उनके बारे में जानकर हैरानी हो जाती है. समय-समय पर विचित्र और दुर्लभ प्रजाति की मछलियों के बारे में भी जानने का मौका मिलता है और इसी कड़ी में एक ऐसी मछली (Fish) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो पलक झपकते ही मेटल के कैन (Metal Can) को अपने दांतों से काटने में माहिर है. उसके इस करतब को देखकर आप भी यही कहेंगे कि इस मछली के दांत हैं या फिर एक कटर मशीन? मेटल के कैन को दांतों से काटती इस मछली को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
इस हैरान करने वाले वीडियो को @glob.fishing नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है. आपको बता दें कि यह एक पेयारा फिश है, जिसे वैम्पायर फिश या टडॉगटूथ चरसिन के नाम से भी जाना जाता है. पेयारा मीठे पानी की एक मछली है, जो दक्षिण अमेरिका के अमेजन और ओरिनोको नदी की घाटियों में पाई जाती है. इसका शरीर पतला और चांदी जैसा होता है, जबकि इसके नुकीले दांत उसकी शिकार रणनीति में अहम हथियार होते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंसानों जैसे दांतों वाली इस विचित्र मछली को देख उड़े लोगों के होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
मछली ने एक झटके में ही काट दिया मेटल का कैन
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने मछली को हाथ में पकड़ा हुआ है, जिसके नुकीले दांत बेहद डरावने नजर आ रहे हैं. वहीं शख्स ने अपने दूसरे हाथ में बियर का कैन पकड़ रखा है, जैसे ही वो उस कैन को मछली के जबड़े के पास ले जाता है, वैसे ही पलक झपकते ही ये मछली उस मेटल कैन को कटर मशीन की तरह काट देती है. कैन को काटते ही उसमें से बियर फव्वारे की तरह बाहर निकलने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

