बाढ़ में शादी टालने के बजाय पानी में बारात लेकर चल पड़ा दूल्हा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो (Watch Viral Video)
चक्रवाती तूफान के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत बन गए. इस बीच एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा शादी के लिए बाढ़ के पानी में बारात लेकर चलता हुआ दिखा दे रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी दूल्हे के जूनून की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे.
Viral Video: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Second Wave of Coronavirus) का प्रकोप भले ही धीमा हो रहा है, लेकिन अभी इस पर नियंत्रण नहीं हो सका है. कोरोना वायरस को लेकर कई राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) और नाइट कर्फ्यू (night Curfew) जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. ऐसे में शादियों को लेकर भी सरकार द्वारा दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच तौकते और यास तूफान का असर कई राज्यों में देखने को मिला. चक्रवाती तूफान के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत बन गए. इस बीच एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा (Groom) शादी के लिए बाढ़ के पानी में बारात लेकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी दूल्हे के जूनून की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- मुसीबत के वक्त भी और रिस्क लेने वाला. इस वीडियो को अब तक 691 व्यूज मिले हैं, जबकि 15 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है और 58 लाइक्स मिले हैं. वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: दूल्हे द्वारा 'कुबूल है' कहने के बाद खुशी से कूदने लगी दुल्हन, उसके बाद किया कुछ ऐसा लोग हुए हंसी से लोटपोट, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Real #RISK_TAKER
मुसीबत के वक्त भी और RISK लेने वाला ।।। pic.twitter.com/4xpPMMXWQB
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 27, 2021
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हर तरफ बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा है. बाढ़ को देख लोग जहां सड़कों पर निकलने से कतराते हैं वहीं दूल्हा डेरिंग दिखाते हुए अपनी दुल्हनियां को लाने के लिए बाढ़ के पानी में ही बारात लेकर निकल पड़ा है. दूल्हा कुछ लोगों के साथ सज-धज कर अपनी बारात लेकर पानी में चल रहा है. इस वीडियो के साथ लिखा है- इतनी मुसीबत में भी नई मुसीबत लेने चला.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

