Instant Karma! महिला को तुरंत मिला उसके कर्मों का फल, दूसरे बाइक सवार को किक मारने की कोशिश में खुद ही जमीन पर गिरी धड़ाम (Watch Video)
एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार महिला बगल से गुजर रहे दूसरे बाइक सवार को लात मारने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है.
Viral Video: कहते हैं कि अपने कर्मों का फल हर इंसान को भुगतना पड़ता है. कभी-कभी कर्मों का फल मिलने में सालों गुजर जाते हैं, लेकिन कभी-कभी कर्मों का फल तुरंत मिल जाता है. खासकर, अगर कोई किसी के साथ जानबूझकर बुरा या गलत करने की कोशिश करता है तो उसको उसका त्वरित फल मिल जाता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार महिला बगल से गुजर रहे दूसरे बाइक सवार (Bike Rider) को लात मारने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है. इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को 96 प्रतिशत अपवोट मिले हैं और कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- किसने कहा कि कर्म वास्तविक नहीं है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- उसे वही मिला जिसकी वो हकदार थी और तीसरे यूजर ने लिखा है- इंस्टेंट कर्मा… यह भी पढ़ें: Video: हमीरपुर में महिला रेसलर ने पुरुष पहलवान को कुश्ती में दी पटखनी, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर महिला पीछे की सीट पर बैठी होती है, जबकि उसके बगल से एक अन्य व्यक्ति बाइक चलाते हुए गुजरने की कोशिश करता है, तभी महिला दूसरे बाइक सवार को लात मारने के लिए आगे बढ़ती है और ऐसा करते समय उसका संतुलन बिगड़ जाता है. संतुलन बिगड़ने के चलते महिला बाइक से जमीन पर गिर पड़ती है, जबकि उसके आगे बैठे बाइक सवार को पता भी नहीं चलता है और वो बाइक चलाता रहता है. हालांकि कुछ सेकेंड बाद वो रूक जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

