इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर सलिका मलिका ने श्रीनगर की सड़कों पर किया खतरनाक बाइक स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई (Watch Viral Video)
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सलिका मलिक का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया और तेजी से वायरल हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu- Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में बाइक पर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunts) करते हुए इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सलिका मलिक (Salika Malik) का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया और तेजी से वायरल हो गया. 21 सेकंड के वीडियो में बुर्का पहने सलिका को बाइक स्टंट (Bike Stunt) करते हुए दिखाया गया है जिससे उसकी और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है. वायरल वीडियो पर श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया और लड़की पर जुर्माना लगाया. पुलिस ने कहा, मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही उल्लंघनकर्ता को ऐसी हरकतें दोबारा न करने की सलाह भी दी गई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर कार की बोनट पर बैठकर रील बनाना लड़की को पड़ा भारी, पुलिस ने की यह कार्रवाई
देखें वीडियो-
Is Law only for boys? @SSPTFCSGR @KashmirPolice @RTOKashmir young girl on bike perform staunts. pic.twitter.com/YnPMoilVkB
— Peerzada Waseem (@Waseemjourno) August 3, 2023
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

