वायरल

अपना इलाज कराने खुद डॉक्टर के पास पहुंचा जख्मी बंदर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

एक बंदर का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जख्मी बंदर अपना इलाज कराने के लिए खुद डॉक्टर के पास पहुंच गया. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- सासाराम में जब एक बंदर अपने बच्चे के साथ खुद का इलाज करवाने पहुंचा निजी अस्पताल.

अपना इलाज कराने खुद डॉक्टर के पास पहुंचा जख्मी बंदर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंचा बंदर (Photo Credits: Twitter)

Monkey Viral Video: शरीर के किसी हिस्से पर चोट लगने  या जख्मी होने के बाद लोग अपना इलाज कराने के लिए डॉक्टर (Doctor) के पास जाते हैं, लेकिन क्या आपने किसी जंगली जानवर (Wild Animals) को खुद अपना इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते देखा है? सोशल मीडिया पर आपने जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे. इसी कड़ी में एक बंदर (Monkey) का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जख्मी बंदर (Injured Monkey) अपना इलाज कराने के लिए खुद डॉक्टर के पास पहुंच गया. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- सासाराम में जब एक बंदर अपने बच्चे के साथ खुद का इलाज करवाने पहुंचा निजी अस्पताल. इलाज करने वाले डॉक्टर एसएम अहमद खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि हनुमान जी खुद चलकर इनके पास पहुंचे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा बंदर अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए क्लिनिक पहुंची है. इस बंदर का इलाज डॉ. एस.एम.के क्लिनिक में किया जा रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: क्या आपने कभी बंदरों को पढ़ाई करते देखा है? इस वायरल वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो- 

बताया जा रहा है कि क्लिनिक में पहुंचकर बंदर बेंच पर चढ़ जाता है. उसके सिर पर चोट के निशान थे, जबकि उसके बच्चे के पैर में चोट लगी थी. चोट देखने के बाद डॉक्टर उसका इलाज करते हैं. डॉक्टर से इलाज कराते बंदर को  देखने के लिए क्लिनिक के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).