Desmond Scott Cheating: पत्नी के तलाक फाइल करने के कुछ दिन बाद मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे इन्फ्लुएंसर डेसमंड स्कॉट; वीडियो हुआ वायरल

मशहूर शेफ और इन्फ्लुएंसर डेसमंड स्कॉट को ह्यूस्टन के एक बार में एक अनजान महिला के साथ देखा गया है. यह घटना उनकी पत्नी क्रिस्टी सारा द्वारा बेवफाई (Infidelity) का आरोप लगाते हुए तलाक फाइल करने के मात्र 48 घंटे बाद हुई है.

डेसमंड स्कॉट ने मिस्ट्री वुमन को किस किया (Photo Credits: Instagram)

Desmond Scott Cheating: इंटरनेट की पसंदीदा जोड़ियों में से एक 'द स्कॉट्स' (The Scotts) का रिश्ता अब पूरी तरह बिखर चुका है. अपनी पत्नी क्रिस्टी सारा (Kristy Sarah) के साथ 11 साल की शादी टूटने की खबरों के बीच, शेफ और इन्फ्लुएंसर डेसमंड स्कॉट (Desmond Scott) को ह्यूस्टन के एक बार में एक अनजान महिला के साथ बेहद करीब देखा गया है.

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में डेसमंड को रविवार, 11 जनवरी को ह्यूस्टन के 'Sante' नामक बार में एक 'मिस्ट्री वुमन' के साथ देखा गया. वीडियो में दोनों को अंतरंग पल बिताते हुए देखा जा सकता है, जिसने उनके प्रशंसकों के बीच गुस्से और चर्चाओं को और बढ़ा दिया है. यह भी पढ़ें: What is Umair 7:11 Viral Video Trend? 7:11 मिनट वाले इस ट्रेंड के पीछे छिपा है बड़ा खतरा; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सर्च?

तलाक की वजह: बेवफाई के गंभीर आरोप

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 30 दिसंबर 2025 को क्रिस्टी सारा ने टेक्सास के हैरिस काउंटी में आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए अर्जी दी.

डेसमंड स्कॉट का वायरल किसिंग वीडियो देखें

डेसमंड ने स्वीकार की 'गलत चॉइस'

10 जनवरी को डेसमंड स्कॉट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक माफीनामा साझा किया था. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर धोखाधड़ी की बात नहीं कही, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ ऐसे फैसले (Choices) लिए जिन पर उन्हें गर्व नहीं है.

डेसमंड ने लिखा, ‘मैं क्रिस्टी, अपने परिवार और उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन पर इस खबर का असर पड़ा है. मुझे पता है कि यह जानकर कई लोग निराश हुए होंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता अब अपने दो छोटे बेटों, वेंस और वेस्टिन के लिए एक अच्छे पिता बने रहने की है. यह भी पढ़ें: Viral MMS Scam: ‘12:46 मिनट्स’ और ‘9 मिनट 44 सेकंड’ वायरल वीडियो MMS लीक असली है या नकली? जानें सच

क्रिस्टी सारा की प्रतिक्रिया

क्रिस्टी ने अब तक इस विवाद पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट उनके अकेले होने का संकेत दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने आलीशान ह्यूस्टन वाले घर से एक फोटो साझा की थी, जिसका कैप्शन था "Same address" (वही पता)। इससे संकेत मिलता है कि वह अभी भी परिवार के साथ नए बने घर में रह रही हैं, जबकि डेसमंड वहां से जा चुके हैं.

प्रशंसकों में निराशा

डेसमंड और क्रिस्टी की जोड़ी करीब 14 साल से साथ थी (19-20 साल की उम्र में शादी). उनके संयुक्त रूप से 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. प्रशंसकों के लिए यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि यह जोड़ा हमेशा खुशमिजाज और प्रैंक वीडियो के लिए जाना जाता था. सोशल मीडिया पर लोग डेसमंड को 'अच्छे पति' की छवि दिखाने के लिए 'धोखेबाज' बताकर ट्रोल कर रहे हैं.

Share Now

\